United Nations: लड़कियों की उम्मीदों का कब्रगाह बन गया है अफगानिस्तान

काबुल। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अफगानिस्तान लड़कियों की उम्मीदों के लिए कब्रगाह बन गया है। तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान पर दोबारा नियंत्रण पा लिया। इसके बाद उसने पहले लड़कियों की छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई प्रतिबंधित कर दी और बाद में उनके लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे भी बंद कर दिए।

तालिबान में प्रतिबंध जारी

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं की परवाह नहीं करते हुए तालिबान अपना प्रतिबंध जारी रखे हुए है। प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा के अधिकार के लिए लड़कियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र महिला संभाग ने गुरुवार को आईसीटी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शैक्षणिक प्रतिबंधों के सामने अफगान लड़कियों के अधिकार पर प्रकाश डाला।

क्या लड़कियों के लिए खुलेंगे स्कूल?

हर वर्ष अप्रैल के चौथे गुरुवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) विभाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। ढाई वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तालिबान ने लड़कियों के लिए स्कूलों को फिर खोलने के बारे में कोई सार्थक वक्तव्य नहीं दिया है। यही स्थिति जारी रहने पर अफगानिस्तान में मानवीय संकट गहरा जाएगा।

Related posts:

Kaccha Kela Recipe: घर पर जरूर बनाएं कच्चे केले की ये रेसिपीज, स्वाद के साथ बनेगी सेहत
ईरान के साथ ट्रेड करने वाली 3 भारतीय कंपनियां बैन
Voltas Washing Machine, खासियत सुन आप भी कहेंगे, 'पैसा वसूल है'
Kedarnath Dham Yatra 2024: खुल गए भोले भंडारी के धाम के द्वार, 10 हजार से ज्‍यादा भक्‍त बने साक्षी
उत्तराखंड में विकराल हुई जंगल की आग, सेना ने संभाला मोर्चा
Petrol-Diesel: बदल गए कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें आज के लिए क्या फ्यूल प्राइस
जैक फ्रेजर-मैगर्क 15 बॉल पर फिफ्टी बनाकर आउट:हैदराबाद ने दिल्ली को 267 रन का टारगेट दिया
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी बोले- मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं
श्रीलंका बोला- भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता:भारत को खतरे में डालकर चीन से रिश्ते नहीं बनाएंगे...

Leave a Comment